डीके शिवकुमार को ईडी ने फिर बुलाया, कांग्रेस बोली- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए किया गया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए उसके नेता डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किया गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘कल गोवा में ऑपरेशन कीचड़, आज कर्नाटक में डीके शिवकुमार को ईडी का समन। मोदी-शाह भारत जोड़ो यात्रा को भटकाने के लिए बेताब हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ़ लोग जुड़ रहे हैं बल्कि ज़बरदस्त उत्साह का माहौल भी बना है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम झुकने वाले नहीं हैं। प्रतिशोध की राजनीति हमारे संकल्प को और मज़बूत करेगी।’’ कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में उन्हें पेश होने के लिए समन भेजे हैं। कांग्रेस नेता ने ईडी की इस कार्रवाई को प्रताड़ना करार दिया और कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा जारी रहने और राज्य विधानसभा का सत्र चलने के दौरान तलब किए जाने के वक्त पर भी प्रश्न उठाया।

प्रमुख खबरें

RBI Deputy Governor ने बैंकों को चेताया, रणनीति और साइबर जोखिमों पर बढ़ाएं ध्यान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान!

Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा

Lateef Bhat की मौत ने Pakistan की नींद उड़ाई, ISI ने अब 500 आतंकियों की घुसपैठ की योजना बनाई!