फारवर्ड एडर और नानी पुर्तगाल की विश्व कप टीम में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2018

लिस्बन। फारवर्ड एडर और नानी को पुर्तगाल की विश्व कप टीम में नहीं चुना गया है तथा राष्ट्रीय टीम के कोच फर्नांडो सांतोस ने सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा आंद्रे सिल्वा और गोंचालो ग्वेडेस जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। पुर्तगाल की 23 सदस्यीय टीम में आंद्रे गोमेस को भी जगह नहीं मिली है जिन्होंने एडेर और नानी की तरह 2016 यूरोपीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पुर्तगाल ने यह चैंपियनशिप जीती थी। चोटिल मिडफील्डर डेनिलो परेरा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

 

पांच बार के बैलन डिओर विजेता 33 वर्षीय रोनाल्डो और 34 वर्षीय रिकार्डो क्वेरस्मा पुर्तगाली आक्रमण में 30 साल से अधिक उम्र के अकेले खिलाड़ी हैं। एडेर ने यूरो 2016 के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ अतिरिक्त समय में गोल दागा था लेकिन वह इस सत्र में फार्म में नहीं चल रहे हैं। उन्होंने रूस के अपने क्लब से केवल चार गोल कर पाये हैं। पुर्तगाल की तरफ से सर्वाधिक मैच (112) खेलने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर काबिज नानी ने इस सत्र में अपने क्लब की तरफ से केवल 24 मैच खेले हैं। पुर्तगाल को विश्व कप में पूर्व चैंपियन स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। विश्व कप 14 जून से रूस में शुरू हो रहा है।

 

पुर्तगाल की टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: एंथनी लोप्स, बेटो, रुई पेट्रीसियो।

रक्षापंक्ति: ब्रूनो एल्वेस, सेड्रिक सोरेस, जोस फोंटे, मारियो रुई, पेपे, राफेल ग्वेरेरो, रिकार्डो परेरा, रुबेन डायस।

मध्य पंक्ति: एड्रियान सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीस, जोओ मारियो, जोआओ मोंटिन्हो, मैनुअल फर्नांडीस, विलियम कार्वाल्हो, बर्नार्डो सिल्वा।

अग्रिम पंक्ति: आंद्रे सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, गोंचालो ग्वेडेस, रिकार्डो क्वेरस्मा।

प्रमुख खबरें

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें

झारखंड और भाजपा का दिल का नाता, PM Modi बोले- कांग्रेस और जेएमएम में लूट तथा भ्रष्टाचार करने की चल रही रेस

Andhra Pradesh Assembly Elections : अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे धर्मावरम के बुनकरों को नई सरकार से है काफी उम्मीद