एडिटर्स गिल्ड ने यूट्यूबर को कंटेंट हटाने के आदेश को परेशान करने वाला बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

कई पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि उन्हें अदालत के आदेश के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से संबंधित गैर सत्यापित और प्रत्यक्ष रूप से मानहानिकारक’’ सामग्री को हटाने के संबंध में सोशल मीडिया मंच और सरकार से नोटिस मिले हैं। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस घटनाक्रम को परेशान करने वाला बताया है।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘अधिक चिंताजनक बात यह है कि यह आदेश कॉर्पोरेट इकाई को किसी भी ऐसी सामग्री के यूआरएल और लिंक को सोशल मीडिया कंपनी या सरकारी एजेंसियों को अग्रेषित करने का अधिकार देता है, जिसे वह मानहानिकारक मानती है तथा ऐसी सामग्री को 36 घंटे के भीतर हटाने के लिए बाध्य होते हैं।’’

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कार्रवाई को भी समान रूप से परेशान करने वाला बताया, जिसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी करके 138 से अधिक यूट्यूब लिंक और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट को हटाने का आदेश दिया।

बयान में कहा गया है कि गिल्ड चिंतित है कि किसी कॉर्पोरेट इकाई को दी गई ऐसी व्यापक शक्तियां, साथ ही हटाने के निर्देश जारी करने में मंत्रिस्तरीय कार्रवाई, सेंसरशिप की ओर एक कदम है।

गिल्ड ने कहा, ‘‘एक स्वतंत्र और निडर प्रेस लोकतंत्र के लिए अपरिहार्य है। कोई भी व्यवस्था जो निजी हितों को आलोचनात्मक या असहज आवाज़ों को एकतरफा रूप से चुप कराने की अनुमति देती है, जनता के जानने के अधिकार के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती है।’’

यूट्यूब चैनल देशभक्त चलाने वाले व्यंग्यकार आकाश बनर्जी ने कहा कि उन्हें और अन्य स्वतंत्र यूट्यूबर्स को आदेश का विरोध करने का कोई अवसर दिए बिना 200 से अधिक सामग्री हटाने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है।

प्रमुख खबरें

One Nation, One Election: Congress सांसद Imran Masood ने असंभव बताकर दागा सवाल

Rice Export में उछाल: भारत के 26 प्रमुख बाजारों में निर्यात बढ़ा

Donald Trump की इमिग्रेशन सख्ती: US ने दुनिया भर में सभी Visa Appointment रोके!

Hamirpur में Lumpy Skin Disease से एक बछड़े की मौत, 33 मवेशी संक्रमित