एडिटर्स गिल्ड ने विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की आलोचना की, जानें क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी को उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ‘करारा प्रहार’ बताया और इसने विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के खिलाफ मामूली आरोपों पर पुलिस द्वारा संज्ञान लिए जाने की ‘‘बढ़ती प्रवृत्ति’’ पर गंभीर चिंता जताई। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत पर कथित तौर पर ‘‘सार्वजनिक गड़बड़ी फैलाने वाले बयान’’ देने के लिए दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अपराध शाखा को दी गई शिकायत पर कुमार ने दुआ पर आरोप लगाया कि वह यूट्यूब पर ‘‘विनोद दुआ शो’’ के माध्यम से ‘‘फर्जी सूचना फैला रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात