तीसरे चरण के ट्रायल में Covaxin की प्रभाविकता 77.8 प्रतिशत, सरकार को भारत बायोटेक ने सौंपा डाटा

By अंकित सिंह | Jun 22, 2021

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इन सबके बीच स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के परिणाम सामने आए हैं। तीसरे चरण के ट्रायल डाटा के मुताबिक कोवैक्सीन की प्रभाविकता 77.8 प्रतिशत है। इसको लेकर भारत बायोटेक ने केंद्र सरकार की कमेटी को एक रिपोर्ट की सौंपी है। आपको बता दें कि कोवैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजों के बिना ही 5 महीने पहले आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई थी। बिना ट्रायल नतीजों के इस्तेमाल के मंजूरी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। फिलहाल भारत में दो टीकों का इस्तेमाल टीकाकरण अभियान में किया जा रहा है। पहला है सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड है जबकि दूसरा कोवैक्सीन है। कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा