Lok Sabha Speaker को जारी है मनाने की कोशिश, नितिन गडकरी के साथ विपक्ष के इन सांसदों ने की मुलाकात

By अंकित सिंह | Aug 03, 2023

संसद के दोनों सदनों में मणिपुर को लेकर गतिरोध लगातार जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सांसदों के व्यवहार से नाराज हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ तौर पर कह दिया कि जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे। वह सदन के भीतर नहीं आएंगे। इसके बाद उन्हें मनाने की कोशिश लगातार की जा रही है। इन सबके बीच खबर यह है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है और उनसे सदन में आने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि मंगलवार और बुधवार को लोकसभा में हुए हंगामे की वजह से स्पीकर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: पहली परीक्षा में फेल या पास होगा INDIA गठबंधन, दिल्ली वाले बिल पर क्या है गणित

मणिपुर मुद्दे पर लोकसभा में बृहस्पतिवार को भी पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद अग्रवाल ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर मुद्दे पर जल्द चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हाथों में तख्तियां लिए हुए कई विपक्षी सांसद आसन के निकट नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। सदन में नारेबाजी लगातार जारी रहने पर पीठासीन सभापति अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर करीब 20 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

घुसपैठिये चाहे पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी...Amit Shah की नीति एकदम स्पष्ट है...देखिये J&K में 150 बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ क्या हुआ?

ECI मार्च पर विपक्ष पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, कहा- चुनाव सुधारों का विरोध बंद करे

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख