प्रयास विफल हो सकते हैं, लेकिन प्रार्थना नहीं... कर्नाटक में सियासी घमासान के बीच डीके शिवकुमार का बयान

By अंकित सिंह | Jul 04, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सलाह और संदेश का पालन करते हुए पार्टी में सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या वह अब भी राज्य के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में हैं। चामुंडी पहाड़ियों की चोटी पर देवी चामुंडेश्वरी की पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रयास विफल हो सकते हैं, लेकिन प्रार्थना नहीं और उन्होंने सर्वशक्तिमान के सामने अपनी इच्छा व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक मंत्रिमंडल ने 3,400 करोड़ रु की परियोजनाओं को मंजूरी दी, बेंगलुरु संभाग को बड़ा हिस्सा मिला

वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके बड़े भाई और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह कुर्सी अभी खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाग्य, ईश्वर और लोगों के आशीर्वाद के साथ-साथ हर चीज का समय आता है। सुरेश ने कहा, मेरी इच्छा है कि मेरे बड़े भाई एक दिन मुख्यमंत्री बनें, क्योंकि उन्होंने पार्टी के लिए वफादारी से काम किया है। राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया है और विश्वास जताया है कि शिवकुमार को मौका मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें