दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद तेज, JP Nadda ने Amit Shah से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को भाजपा मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी Arushi Nishank से एक प्रोडक्शन हाउस ने 4 करोड़ रुपये ठगे

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले जाट समुदाय के नेता प्रवेश वर्मा जैसे प्रमुख चेहरे और सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद एवं पवन शर्मा जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं की चर्चा हो रही है, लेकिन भाजपा का इतिहास अपेक्षाकृत कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश और राजस्थान तथा पिछले साल ओडिशा समेत पिछले अनुभव के मद्देनजर ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है।

इसे भी पढ़ें: सूत्रों का दावा, PM Narendra Modi के अमेरिका दौरे के बाद दिल्ली में होगा भाजपा सरकार का गठन

भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आप कभी नहीं जानते...राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है, जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो।’’ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं।

प्रमुख खबरें

Manipur CM Y Khemchand Singh बोले, बिना संवाद शांति और विकास संभव नहीं

Jharkhand CEO ने Voter List में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए, अफसरों को निर्देश

Himachal Assembly हंगामे के बाद सोमवार तक स्थगित, राष्ट्रगान पर सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़े

Devendra Fadnavis ने शुरू किया Campus Connect, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील