अगर घूमने के हैं शौकीन तो चुनें सस्ता और खूबसूरत देश मिस्र

By जे.पी. शुक्ला | Jul 20, 2020

जैसा कि आप सबको पता है कि पर्यटन की स्थिति संपूर्ण विश्व में कोविद-19 के चलते बुरी तरह से प्रभावित हुई है, लेकिन कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अभी हाल में ही ये घोषणा की है कि वे आने वाले दिनों में- संभवतः जून महीने के अंत या फिर जुलाई की शुरुआत में अपने अंतर्राष्ट्रीय बार्डर खोल सकते हैं और कुछ सीमित देशों के पर्यटक को अपने देश में घूमने की इजाज़त दे सकते हैं। लेकिन भारत सरकार ने फिलहाल अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 30 जून तक रद्द की हैं। हालांकि घरेलू उड़ानें जो कि 22 मार्च से प्रतिबंधित थीं, पुनः 25 मई से शुरू की जा चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने अभी हाल में ये बयान दिया है कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को अगस्त से पहले पुनः आरम्भ करने के बारे में सोच रही है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को या तो खोल चुके हैं या बहुत जल्द खोलने की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। मगर कुछ नयी गाइडलाइन्स के तहत।

भौगोलिक स्थिति

मिस्र उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक ऐसा देश हैं जो मुख्यतः दो हिस्सों में विभाजित है- उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण-पश्चिम एशिया। इसके पूर्व में लाल सागर, पश्चिम में लीबिया, उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाज़ा पट्टी और इस्राइल तथा दक्षिण में सूडान स्थित है। मिस्र की जनसंख्या का अधिकांश हिस्सा नील नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में रहता है। मिस्र को इसके प्राचीन इतिहास, सभ्यता, रेगिस्तानी परिदृश्य और विशाल पिरामिड के नाम से जाना जाता है। इसका आधिकारिक नाम मिस्र अरब गणराज्य है। राजधानी कैरो और भाषा अरबी है। यहां की करेंसी Egyptian Pound है। यहां की जलवायु गर्म रेगिस्तान, शुष्क गर्मी और मध्यम ठंड है। मिस्र का मूल धर्म इस्लाम है जो समाज के हर पहलू को नियंत्रित करता है और कानून से समर्थित है। वैसे तो मिस्र में जाने का सही समय अक्टूबर से अप्रैल है जब तापमान अधिक नहीं होता, किन्तु पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय और उपयुक्त समय दिसंबर और जनवरी  होता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के दौर में कैसे करें सुरक्षित यात्रा? जानिए कुछ टिप्स

मिस्र के पिरामिड

सम्पूर्ण इतिहास जगत में मिस्र का अत्यधिक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय प्रतीक निःसंदेह वहां का पिरामिड है। जैसे ही मिस्र देश का नाम जुबान पर आता है, मानसपटल पर वहां के पिरामिड अनायास ही परिलक्षित हो जाते हैं। वास्तव में मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरों यानी सम्राटों के स्मारक स्थल हैं जिसके अंदर वहां के राजाओं और रानियों और बहुत से बहुचर्चित हस्तियों के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। पिरामिड का आकर त्रिभुजाकार होता है और यदि इसके किनारों की लम्बाई, ऊंचाई और कोणों को नापा जाय तो बहुत सारी चीज़ों की गणना की जा सकती है खासकर जो पृथ्वी से संबंधित हो। इसीलिए पिरामिड को गणित की कुंडली भी कहा जाता है। पिरामिड के चारों कोनों के पत्थरों में बॉल और सॉकेट बनाये गए हैं ताकि उसका औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ना रहे और भूकंप से भी सुरक्षित रहे। वैसे तो मिस्र में कुल 138 पिरामिड हैं मगर इन सब में ‘गीज़ा का ग्रेट पिरामिड’ ही सबसे प्रख्यात है और दुनिया के सात प्राचीनतम आश्चर्य में से एक है। इसकी ऊंचाई लगभग 450 फ़ीट है। बड़े बड़े चूना पत्थरों के ब्लॉक से इसे निर्मित किया गया है। इसके अलावा कुछ प्रमुख पिरामिड के नाम हैं- 

1. खूफ़ू का पिरामिड

2. खाफरे का पिरामिड

3. बेंट पिरामिड

4. रेड पिरामिड

5. डेजोसेर का स्टेप पिरामिड

6. मेंकौरे का पिरामिड

7. मेडुम का पिरामिड 

8. उनस का पिरामिड 

9. तेती  का पिरामिड 

10. हवारा का पिरामिड

11. उसेरकाफ का पिरामिड 

12. लहुं का पिरामिड 

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार माल्टा

मिस्र एक ऐसा गंतव्य है जो न कि सिर्फ पिरामिड के लिए मशहूर है बल्कि वहां पर बहुत सारे मक़बरे, मंदिर और प्राचीन फैरों के घर हैं। इसके अलावा दूर दूर तक फैले विशाल मरुस्थल, मशहूर नील नदी की सैर, स्कूबा डाइविंग, समुद्र तट का लुत्फ़ लेने के लिए सिनाई प्रायदीप का दक्षिणी सिनाई क्षेत्र और बहुत सारे विश्व विख्यात खूबसूरत रेस्टोरेंट और बजट होटल और रिसोर्ट भी हैं। आपकी जानकारी के लिए मिस्र के कुछ प्रमुख आकर्षण इस प्रकार हैं- 

1. गीज़ा के पिरामिड

2. इस्लामिक काहिरा 

3. अबू सिंबल

4. सिआवा ओएसिस

5. लक्सर का कर्णक मंदिर और राजाओं की घाटी

6. असवान

7. मिस्र का संग्रहालय

8. सफ़ेद रेगिस्तान

9. सेंट कैथरीन मठ 

10. अलेक्सेंड्रिआ 

11. ऐबदोस मंदिर 

12. थिस्ट्लेगोरन दायिव साइट 

13. दक्षिण सिनाई

14. नील क्रूसिंग 

15.सक़्क़ारा 

अगर तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो मिस्र दुनिया के और देशों की अपेक्षा एक सस्ता और खूबसूरत देश है जहाँ हर कोई अपने बजट के हिसाब से टूर प्लान कर सकता है। तो अगर आप निकट भविष्य में ऐसा कुछ बाहर जाने का मन बना रहें हैं तो मिस्र जैसा कोई और विकल्प शायद नहीं होगा।

जे.पी. शुक्ला

प्रमुख खबरें

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल

World Cup 2026 से पहले England टीम में बड़ा फेरबदल, Phil Foden और Harry Maguire बाहर