Egypt ने Sudan में फंसे अपने सैन्यकर्मियों को सकुशल निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2023

मिस्र ने सूडान के अर्धसैनिक बल द्वारा हिरासत में लिए गए अपने दर्जनों सैन्यकर्मियों को बृहस्पतिवार को सकुशल निकाल लिया। सूडान में सत्ता नियंत्रण को लेकर सेना और अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ (आरएसएफ) के बीच संघर्ष जारी है। सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच संघर्ष विराम का नवीनतम प्रयास नाकाम दिख रहा है क्योंकि राजधानी खार्तूम में भीषण गोलाबारी होने की खबर है। हिंसा को रोकने के लिए वैश्विक दबाव विफल रहने के बाद जापान और नीदरलैंड ने सूडान से अपने नागरिकों की निकासी के लिए परिवहन विमानों का सहारा लिया।

उससे एक दिन पहले भी संघर्षविराम की शुरुआत हुई थी लेकिन वह नाकाम रहा और दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलाबारी हुई। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार इस लड़ाई में अब तक कम से कम 330 लोग मारे गए हैं और 3,000 घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि कई शव सड़कों पर पड़े हुए हैं। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह खार्तूम में गोलाबारी की आवाज़ लगातार सुनी जा सकती थी।

निवासियों के अनुसार गोलाबारी और हवाई हमलों में पिछले दिनों की तुलना में कुछ कमी आई है लेकिन अब भी कई विस्फोट होने की खबर है। इस लड़ाई का असर देश की स्वास्थ्य सेवा पर भी पड़ा है और खार्तूम जैसे प्रमुख नगर के अस्पतालों में चिकित्सा आपूर्ति काफी कम हो गई है। अस्पतालों में अक्सर बिजली और पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है। सूडानी डॉक्टर्स सिंडिकेट ने कहा कि देश भर में संघर्ष स्थलों के पास करीब 70 प्रतिशत अस्पतालों में इलाज नहीं हो पा रहा है और कम से कम नौ अस्पतालों पर बमबारी की गई है।

प्रमुख खबरें

मैदान पर Shubman Gill का जादू! हवा में लपका अविश्वसनीय CATCH, Sri Lanka हुआ हैरान

Lakhisarai Stampede Tragedy | टूटी बैरिकेडिंग, बढ़ती भीड़ और अफ़वाहें... कैसे हुई लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में यह दुखद घटना?

Ukraine में ArcelorMittal प्लांट पर रूसी मिसाइल हमले से 2 की मौत, काम रुका

Twisha Death Case: CBI की चार्जशीट में पति-सास पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप