मिस्र ने मीडिया और सोशल नेटवर्कों पर कड़े किए प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

काहिरा। मिस्र के शीर्ष मीडिया नियामक ने मीडिया तथा सोशल नेटवर्क साइटों पर प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है। अब वह ऐसे सोशल मीडिया अकाउंटों और वेबसाइटों को अवरुद्ध कर सकता है जिनसे राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा प्रतीत होता हो। यह असंतोष को दबाने के लिए राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी की सरकार का नवीनतम कदम है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने कसा तंज, बोले राजनीतिक नाटक में एक्सपर्ट है BJP

नए नियम सोमवार देर रात आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किए गए जिनसे सुप्रीम मीडिया रेगुलेटरी काउंसिल को कथित फर्जी खबर वाली वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंटों को अवरुद्ध करने की शक्ति मिल गई है। इसके तहत ढाई लाख पाउंड (मिस्र के) का भारी भरकम जुर्माना भी लग सकता है। मिस्र के पत्रकारों ने इस कदम को असंवैधानिक करार दिया है। मुख्य नियामक मकराम मोहम्मद अहमद ने मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह