Egyptian King Mohamed Salah का World Cup में जलवा, बने Egypt के Top Scorer, अब बड़े Record पर नज़र।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2026

मोहम्मद सालाह के क्लब करियर का भविष्य अभी तय नहीं है, लेकिन वह मिस्र की टीम के साथ नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और अपने देश की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के करीब पहुंच गए हैं। सालाह ने रविवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में 3-1 की जीत में अपना 68वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया जो अब मिस्र के मौजूदा कोच होसाम हसन के करियर रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल कम है। यह विश्व कप में उनका तीसरा गोल था।

वह टीम के कप्तान हैं और उनकी अगुवाई में मिस्र ने विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। सालाह ने कहा, ‘‘आज जो हुआ वह हम मिस्रवासियों के लिए ऐतिहासिक है। हम कई टीमों को मैच जीतते हुए देखते हैं, लेकिन हम मिस्रवासियों के लिए ऐसा अक्सर नहीं होता। मिस्र के फुटबॉल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।’’ प्रीमियर लीग में चार बार गोल्डन बूट जीतने वाले इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में रिकॉर्ड नौ गोल करके टीम को इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi के निर्देश पर BJP का Gen Z मिशन, युवाओं को साधने की सियासी रणनीति!

Top 10 Breaking News 22 August 2026 | Protest against reservation at Jantar Mantar |BCI Chairman Manan Mishra | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gautam Gambhir ने की 3 मैचों की Test Series की वकालत, बोले- वापसी का मिले मौका

Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा | UP Politics