मिस्र के राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर अधिकारों का किया विस्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

काहिरा।मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने शनिवार को देश में आपातकाल के संदर्भ में संशोधनों को मंजूरी दे दी जिनसे उन्हें और सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त अधिकार मिलेंगे। सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के लिए ये अधिकार जरूरी हैं। एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने संशोधनों की निंदा करते हुए कहा हे कि सरकार ने वैश्विक महामारी का इस्तेमाल ‘सुधार बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि मिस्र के अत्याचारपूर्ण आपातकालीन कानून का विस्तार करने के लिए’ किया है।

नये संशोधन राष्ट्रपति को वायरस से निपटने के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने तथा विदेशों से लौटने वालों को पृथक-वास में भेजने जैसे कदम उठाने के अधिकार देते हैं। साथ ही इन संशोधनों से सार्वजनिक एवं निजी सभाओं, प्रदर्शनों, समारोहों और अन्य तरह के समागमों को प्रतिबंधित करने के विस्तृत अधिकार भी मिलते हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार