पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई, एकजुटता और भाईचारा का किया आह्वान

By निधि अविनाश | May 03, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात ईद-उल-फितर के मौके पर बधाई दी। शुभकामनाएं देते हुए, पीएम मोदी ने "समाज में एकता और भाईचारे" के साथ-साथ "स्वास्थ्य और समृद्धि" की कामना की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले, ”।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का दावा, दिल्ली में 16 गांवों के 50 हजार लोग बुलडोजर खतरे का कर रहे सामना

जानकारी के लिए बता दें कि भारत भर में लोग 3 मई को ईद-उल-फितर के शुभ अवसर को उपवास के पवित्र महीने के रूप में मना रहे हैं और इसी के साथ ही रमजान समाप्त हो गया है। दुनिया के कई हिस्सों में सोमवार को त्योहार मनाया गया। त्योहार दावत, प्रार्थना, पारिवारिक समारोहों, उपहारों का आदान-प्रदान और जरूरतमंदों की मदद करके मनाया जाता है। ईद - सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी त्योहारों में से एक तीन दिनों तक चलता है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान