Nepal Premier League क्रिकेट टूर्नामेंट पर सट्टा लगाने के आरोप में Kathmandu में आठ भारतीय गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

नेपाल पुलिस ने रविवार को काठमांडू में चल रहे नेपाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में आठ भारतीयों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिकों को त्रिभुवन विश्वविद्यालय स्टेडियम में खेले जा रहे नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय के प्रवक्ता एवं पुलिस अधीक्षक काजी कुमार आचार्य ने कहा कि यह समूह 17 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट पर अनुमानित 500,000 नेपाली रुपये (लगभग 3,00,000 भारतीय रुपये) के अवैध सट्टेबाजी में संलिप्त था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस दल ने स्टेडियम के पास बाल्कू इलाके से उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और 15 मोबाइल फोन जब्त किए।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर हमला, Hindu Raksha Dal के 4 लोग गिरफ्तार

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा