Odisha के गंजाम जिले में मिनी-ट्रक पलटने से आठ कांवड़िए घायल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

ब्रह्मपुर (ओडिशा), नौ अगस्त ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को कांवड़ियों को ले जा रहा एक मिनी-ट्रक पलट जाने से कम से कम आठ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा चमाखंडी थाना क्षेत्र के कालियाबाली के पास उस समय हुआ, जब लगभग 20 लोगों को ले जा रहा वाहन सड़क पर पलट गया।

उन्होंने बताया कि बाद में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा, वाहन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस वाहन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें