Mexico के तट के पास नौका दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट के पास एक नौका हादसे में आठ प्रवासियों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतक संभवत: एशिया के थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में अभियोजकों ने कहा कि इस हादसे में जीवित बचे एक एशियाई व्यक्ति का पता लगा लिया गया है। 


अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति एशिया के थे। मृतकों के शव प्लाया विसेंटे शहर में एक समुद्र तट के पास मिले। नौका हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

क्या स्पेशल ट्रीटमेंट मिला? केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर अमित शाह बोले- ये रु टीन जजमेंट नहीं

Jharkhand: कांग्रेस नेता और मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया अरेस्ट, PS के नौकर के घर मिला था 37 करोड़ कैश

Prayagraj के लोगों का दावा, विकास कार्यों की बदौलत Modi सरकार पार करेगी 400 सीटों का आँकड़ा

RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11