झारखंड में मुठभेड़ के दौरान आठ नक्सली ढेर, गृह मंत्रालय का ट्वीट, नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी

By अंकित सिंह | Apr 21, 2025

झारखंड के बोकारो में केंद्रीय बलों ने सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ अपने व्यापक अभियान में बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें एक करोड़ रुपये के इनाम वाले माओवादी नेता सहित आठमारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जंगल युद्ध इकाई - कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के कमांडो - और झारखंड पुलिस ने सोमवार सुबह संयुक्त अभियान चलाया। बोकारो मुठभेड़ पर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। हमने चार इंसास और एक एसएलआर समेत हथियार बरामद किए हैं। तीन शीर्ष नक्सली विवेक उर्फ ​​प्रयाग माझी, अरविंद यादव और साहेबराम माझी मारे गए हैं। 

इसके बाद गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया कि नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों के सामने 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, नौ महिलाएं भी शामिल

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी छिपे हुए नक्सलियों से यथाशीघ्र आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘छिपे हुए नक्सलियों से मेरी अपील है कि मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों। इकत्तीस मार्च 2026 से पहले हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार