अंडमान निकोबार में कोविड-19 के आठ नये मामले, कुल मामले 4,253 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के कम से कम आठ नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,253 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए ममालों में से तीन पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए और बाकियों ने हाल ही में यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना के 20 ताजा मामले

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 14 और लोगों के ठीक होने के बाद यहां संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,997 हो गई। वहीं 58 लोगों की यहां वायरस से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 198 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

प्रमुख खबरें

राजनीतिक जंग के आगाज में लोकतांत्रिक मूल्य फिर दांव पर

अब Nigeria में क्यों हुए भीषण बम धमाके! तीन जगहों पर आत्मघाती हमले,अधिक संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर | Nigeria Bomb Blast

ममता को नहीं है देश की संवैधानिक संस्थाओं की परवाह

Bhojshala-Kamal Maula Dispute Escalates! अब खुद स्पॉट पर पहुँचेंगे जज, हाई कोर्ट की बेंच 2 अप्रैल से पहले करेगी परिसर का मुआयना