Rajasthan के झुंझुनू में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2023

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिर जाने से छह महिलाओं और दो नाबालिगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। घटना शाम को उस समय हुई, जब ये लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक मंदिर से लौट रहे थे। झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि सभी घायलों को झुंझुनू और सीकर जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। झुंझुनू के कलेक्टर खुशाल यादव ने कहा कि जानकारी के अनुसार, कुल 34 व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और उनमें से आठ की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कांग्रेस के एक मात्र सांसद बालू धनोरकर का हुआ निधन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के झुंझुनू में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ पुलिस ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी उदयपुर वाटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अधिकारियों व स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर