गोंडा में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी नाबालिग चाचा पुलिस हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2025

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 16 वर्षीय एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी, बच्ची का सगा चाचा बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, क्षेत्रीय इकाई और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर देर रात मृतका के 16 वर्षीय सगे चाचा के खिलाफ स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Pushpa 2 Stampede Case: Video Conference से कोर्ट में पेश हुए Allu Arjun, 6 जुलाई को अगली सुनवाई।

Sanjay Raut गटर-छाप व्यक्ति! Nilesh Rane का दल-बदल के आरोपों पर तीखा पलटवार

Bank Closed: जून में कई दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें RBI की नई Holiday लिस्ट

Gen Z में तेजी से पॉपुलर हो रहा डेटिंग का नया ट्रेंड Wild Flowering, इसमें Commitment का नहीं है कोई प्रेशर