देश में 80% वयस्क जनसंख्या को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली ख्रुराक लगी, 38% का पूर्ण टीकाकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार का कहा कि भारत की करीब 80 फीसदी पात्र वयस्क जनसंख्या को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक लग गयी है कि 38 फीसदी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: जल्दबाजी नहीं करना चाहता: मांडविया ने बच्चों के कोविड-रोधी टीकाकरण पर कहा

अगनानी ने कहा, ‘‘ यह भी जिन लोगों को दूसरी खुराक लगनी है, उनमें अधिकाधिक लोग तबतक दूसरी खुराक लगवा लें। ’’ सरकार ने हाल में उन लोगों के लिए घर घर कोविड-19 टीकाककरण का एक महीने का ‘घर-घर दस्तक’ अभियान शुरू किया जिन्होंने अबतक कोई खुराक नहीं ली है और जिनकी दूसरी अभी बाकी है।

अगनानी ने कहा, ‘‘ भारत के वर्तमान टीकाकरण रफ्तार को देखते हुए हम विश्वास के साथ दावा कर सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वयस्क टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होने के बाद से सही ढंग से बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज की तारीख तक, भारत की करीब 80 फीसदी पात्र जनसंख्या को कोविड-19 के विरूद्ध पहली खुराक लग गयी है जबकि 38 फीसद का पूर्ण टीकाकरण हो चुकी है। ’’

कई राज्यों में शत प्रतिशत वयस्कों को पहली खुराक लग गयी है। अवर सचिव ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की वर्तमान टीका आपूर्ति क्षमता के साथ पूरी बालिग जनसंख्या का शीघ्र टीकाकरण हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कई राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे उन लोगों को दूसरी खुराक दिलाने को प्राथमिक रूप से लेने को कहा कि जिन्होंने दो खुराक के बीच का अंतराल बीत जाने के बाद भी दूसरी खराक नहीं ली।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी बृहस्पतिवार को राज्यों से टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और 12 करोड़ से अधिक उन लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया था , जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है।

उन्होंने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि सभी वयस्कों को ‘हर घर दस्तक’ अभियान के दौरान कोविड टीके की पहली खुराक मिले।

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ से स्वीकृत टीकों के निर्माता कोवैक्स को प्राथमिकता दें: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख

प्रमुख खबरें

Shani Transit 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए Business और Investment में बड़े मुनाफे के योग

जिन्हें लगता था भारत राष्ट्र के रूप में टिक नहीं पाएगा, बिखर जाएगा, सबको करारा जवाब हैं भारत के ये 80 साल!

PM Modi ने MSME उद्योग से 40 देशों के FTA का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया

Windfall Tax में कटौती: सरकार ने Petrol, Diesel और ATF के निर्यात पर घटाया शुल्क