पीएम मोदी से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद दिल्ली दौरे पर हैं दोनों नेता

By अंकित सिंह | Jul 09, 2022

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में लगातार केंद्रीय मंत्रियों के साथ दोनों नेताओं की मुलाकात भी हो रही है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस काफी खुश नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात है। मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच इस मुलाकात को बेहद ही अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले इंग्लिश और बाद में मराठी भाषा में इस मुलाकात की कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मेरी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी: एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने अपना कार्यकाल पूरा करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में अगला चुनाव जीतने का शनिवार को भरोसा जताया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद के विस्तार के बारे में निर्णय अगले सप्ताह मुंबई में लिया जाएगा। शिंदे ने अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के मध्यावधि चुनाव कराने के आह्वान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्य सरकार मजबूत है और 288 सदस्यीय विधानसभा में उसे 164 विधायकों का समर्थन है, जबकि विपक्ष के पास सिर्फ 99 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें