उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर Eknath Shinde भड़के, फडणवीस ने जताई खुशी

By एकता | Apr 20, 2025

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर उद्धव और राज ठाकरे साथ आते हैं तो उन्हें खुशी होगी। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जब इन अटकलों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो वे भड़क गए। उन्होंने रिपोर्टर को सलाह दी कि सरकार के काम के बारे में बात करें।

इसे भी पढ़ें: Ramban Flash Flood Update: भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत, करीब 40 घर क्षतिग्रस्त

शनिवार को जब शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव दरे में थे, तो टीवी मराठी के एक संवाददाता ने उनसे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच सुलह की चर्चा पर प्रतिक्रिया मांगी। इसपर शिंदे चिढ़ गए और उन्होंने संवाददाता की बात अनुसनी कर दी। शिवसेना नेता ने कहा, 'काम के बारे में बात करें।'

इसे भी पढ़ें: Nishikant Dubey के बयान से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, कई बड़े नेताओं ने भाजपा सांसद की कड़ी आलोचना की

शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के भतीजे राज ने जनवरी 2006 में अपने चाचा की पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था। राज ने उद्धव ठाकरे पर कई तीखे हमले किए थे, जिन्हें उन्होंने शिवसेना से बाहर निकलने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनावों में 13 सीट जीतने के बाद मनसे धीरे-धीरे कमजोर पड़ती गई और महाराष्ट्र में राजनीतिक हाशिये पर चली गई। 2024 के विधानसभा चुनाव में उसका खाता भी नहीं खुला। पार्टी का वर्तमान में विधानसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड