Eknath Shinde ने जताया विश्वास, कहा मतदाता काम करने वालों को ही चुनेंगे

By रितिका कमठान | May 08, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि सत्ता दल लोकसभा चुनाव में राज्य में विपक्षी गुट से काफी आगे चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीट के लक्ष्य को हासिल करने में गठबंधन का ध्यान सिर्फ मिशन 45 पर है। 

मतदाताओं को लेकर उन्होंने कहा कि मतदाता समझदार है और पूरी तरह से जानते हैं कि उन्हें किसे चुनना है। घर बैठकर फेसबुक लाइव पर सरकार चलाने वालों को जनता चुनेगी या फिर जमीन स्तर पर काम करने वालों को यह जनता बखूबी जानती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल के दौरान कोई काम नहीं होता था। 

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह सरकार फेसबुक लाइफ के जरिए चला करती थी। यह वह लोग थे जो घर बैठकर ही सरकार चलाते थे। महेश दो दिन सचिवालय जाने वाले मुख्यमंत्री के सरकारी सरकार कैसे चलाई जा सकती है यह आश्चर्यजनक है। 

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट के बाद महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48 लोकसभा सीट है। इनमें से 45 लोकसभा सीटें भाजपा, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को हासिल होगी जिसे मिशन 45 कहा जा रहा है। इस बार भाजपा 28 सीटों पर शिवसेना 15 और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा चार सीटों पर चुनाव मैदान में है। वही एक सीट राष्ट्रीय समाज पक्ष के पास है।

यहां अपने आवास पर ‘पीटीआई-भाषा’ से विशेष साक्षात्कार में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग सत्तारूढ़ गठबंधन को उसके अच्छे काम, लंबे समय से रुकी कई परियोजनाओं को पूरा करने और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने सहित अन्य कामों के लिए वोट दे रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र के लिए क्या दृष्टिकोण और है राज्य सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, शिंदे ने कहा, ‘‘वह (मोदी) महाराष्ट्र से बहुत स्नेह करते हैं। वह हमेशा हमारे विकास एजेंडे पर हमारा समर्थन करते हैं।’’ 

असली शिवसेना के रूप में पहचान मिलने के बाद वह बालासाहेब ठाकरे की विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इस सवाल पर शिंदे ने कहा कि राज्य के विकास के जरिए यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार वह है जो आम जनता के लिए बनी है। जब 2019 में चुनाव हुए तो लोगों का जनादेश भाजपा-शिवसेना सरकार के लिए था। लेकिन उन्होंने (उद्धव ठाकरे ने) मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालच में बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अब बालासाहेब की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं और यही इस सरकार की बुनियाद है। हमें अपने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से पूरा समर्थन मिल रहा है। हम जो काम कर रहे हैं, इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं हमने शुरू की हैं, उन सबका मुख्य एजेंडा विकास है और यही शिवसेना का असली एजेंडा है तथा बालासाहेब ने यही सपना देखा था।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज