एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बनी सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके और विधायकों को डरा-धमकाकर बनी है, इसलिए इसका ज्यादा समय तक टिकना संभव नहीं है। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में एकनाथ और देवेंद्र फडणवीस की सरकार यानी ‘ईडी सरकार’ बनी है। तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया, पैसे का दुरुपयोग किया गया, विधायकों को डराया-धमकाया गया।’’

इसे भी पढ़ें: 'इससे सस्ते में तो फ्लाइट से गोवा पहुंच जाएंगे', मुंबई में कैब राइड का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

आपने (भाजपा) आनन-फानन में एक सरकार बना तो ली, लेकिन इसकी मियाद ज्यादा दिन की नहीं है।’’ गौरतलब है कि शिवसेना से बगावत करके एक अलग समूह बनाने वाले एकनाथ शिंदे भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री बने हैं, तो पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। शिंदे का दावा है कि उनका गुट ही असली शिवसेना है, जबकि शिवसेना ने इसे खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

Jay Bajaj बने Bajaj Capital के नए प्रमुख, बोले- ग्राहकों के Lifelong Partner बनना हमारा लक्ष्य

कोच Hrishikesh Kanitkar का मंत्र, तू अपना नेचुरल गेम खेल, Vaibhav Sooryavanshi ने Sri Lanka के खिलाफ फाइनल में मचाया धमाल

Sharad Pawar की NCP पर BJP की नज़र! 8 में से 5 सांसद NDA में शामिल होने को तैयार?

Rishabh Pant की घर वापसी का बड़ा सौदा, 12 करोड़ की सैलरी कटौती पर Delhi Capitals लौटे