एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कर दी लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा, देखें किसे कहां से मिला टिकट

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने गुरुवार को राज्य की आठ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें सात मौजूदा सांसद भी शामिल हैं। इसने रामटेक (एससी) सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक राजू परवे को टिकट दिया, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। पारवे हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने सेना के मौजूदा सांसद कृपाल तुमाने की जगह ली है। सूची में अन्य सात नाम, सभी मौजूदा सांसद, राहुल शेवाले (मुंबई दक्षिण मध्य), संजय मांडलिक (कोल्हापुर), सदाशिव लोखंडे (शिरडी (एससी)) प्रतापराव जाधव (बुलढाणा), हेमंत पाटिल (हिंगोली), श्रीरंग बार्ने ( मावल) और धैर्यशील माने (हतकनंगले) हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र का करोड़ों रुपये का खिचड़ी घोटाला क्या है? आदित्य ठाकरे के करीबी की संपत्ति ED ने की अटैच

 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ की पांच सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और इन पांच सीट के लिए 183 उम्मीदवारों ने कुल 229 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो गई। पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्तम का फैसला होगा उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (दोनों भाजपा) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा