कर्नाटक के लोग ‘डबल-इंजन सरकार’ चुनेंगे : Eknath Shinde

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के लोग केंद्र द्वारा लागू विकास परियोजनाओं की गति बरकरार रखने के लिए ‘‘डबल-इंजन सरकार’’ चुनेंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उडुपी में पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि केंद्र तथा राज्य में दो अलग-अलग सरकार बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान बाधाएं पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र अब केंद्र सरकार के तहे दिल से सहयोग के साथ परियोजनाएं लागू कर रहा है और कर्नाटक ने भी ‘‘डबल-इंजन सरकार’’ का लाभ लिया है, क्योंकि केंद्र ने पिछले चार वर्ष में राज्य की परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपने काम से जी20 की अध्यक्षता समेत दुनिया में हमारे लिए एक गौरवशाली स्थान अर्जित किया है।’’ कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में समाज विरोधी गतिविधियां चलाने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर शिंदे ने कहा कि बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘‘देशभक्त संगठन’’ हैं। महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के बीच के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि समस्याएं सुलझा ली जाएंगी क्योंकि दोनों राज्यों के बीच पारंपरिक सांस्कृतिक संबंध है। इससे पहले, शिंदे ने दक्षिण कन्नड़ में धर्मस्थल पर मंजूनाथेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने धर्मस्थल के धर्माधिकारी और राज्यसभा सदस्य डी. वीरेंद्र हेगड़े से भी मुलाकात की। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

क्या भारत अब वैश्विक टेक कंपनियों के लिए ‘नियम मानो या रास्ता छोड़ो’ वाला संदेश दे रहा है?

Gautam Gambhir को भज्जी की सलाह: Rohit-Virat के Experience पर जताएं भरोसा, उम्र नहीं Performance है पैमाना

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव