महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde का Rahul Gandhi को सीधा जवाब, कहा- चोरी के आरोप ‘पूरी तरह निराधार’

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र के एक विधानसभा क्षेत्र सहित मतदाता सूची में अनियमितताओं के नए आरोपों से सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है, जिसमें विपक्षी दलों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी राकांपा (सपा) ने कहा कि गांधी के आरोपों ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की ईमानदारी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है और चुनाव आयोग से इसकी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

निर्वाचन आयोग ने आरोपों को ‘‘गलत और निराधार’’ तथा कहा कि ‘‘किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है।’’ उनके दावों के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है और विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय आईटी इंजीनियर को अमेरिकी पुलिस ने गोलियों से भूना, परिवार को दो हफ्ते बाद मिली बेटे की मौत की खबर, पिता ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

शिंदे ने बृहस्पतिवार देर रात यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के साथ-साथ कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब में भी चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र में उसी चुनाव प्रणाली के तहत जीत हासिल की थी जिस पर अब राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं। शिंदे ने पूछा, ‘‘जिस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ख़ुद विजयी हुई है, वहां वोट चोरी का आरोप कैसे लगाया जा सकता है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी को चुनाव प्रक्रिया पर संदेह है, तो उन्हें चुनाव आयोग को हलफ़नामा देना चाहिए और उचित क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। उसके बाद ही उन्हें ऐसे गंभीर आरोप लगाने चाहिए।’’ उपमुख्यमंत्री ने आरोपों को ‘‘पूरी तरह से निराधार’’ बताते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने की प्रक्रिया सख्त है और इसे जल्दबाजी या मनमाने ढंग से नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी राहुल गांधी चुनाव हारते हैं, तो वह चुनाव प्रक्रिया की ईमानदारी पर संदेह जताते हैं और ईवीएम मशीनों, मतदाता सूचियों और यहां तक कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हैं।’’ राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘‘हाइड्रोजन बम गिराने’’ का इरादा जताया था, लेकिन वह ऐसा करना भूल गए।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट