Pakistan ने Modi की Photo Crop की तो भड़क गये Eknath Shinde, बोले- पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से ही हटा देंगे

By नीरज कुमार दुबे | Sep 02, 2026

पाकिस्तान की ओर से की गयी ‘तस्वीरबाजी’ पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भड़क उठे हैं। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की फैमिली फोटो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को क्रॉप किए जाने को लेकर शिंदे ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ इस तरह के खेल खेलने की कोशिश न करे। शिंदे ने तीखे अंदाज में कहा कि पाकिस्तान ने भले ही तस्वीर से मोदी को हटा दिया हो, लेकिन अगर मोदी चाहें तो पाकिस्तान को ही दुनिया की तस्वीर से हटा सकते हैं।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने कहा, “पाकिस्तान ने जो किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान हमेशा से ऐसी हरकतें करता रहा है। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि उन्होंने मोदी जी की तस्वीर हटा दी, मगर अगर मोदी जी चाहें तो पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से हटा सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें: SCO के मंच से चीन और पाकिस्तान को एक साथ धोकर मोदी ने दुनिया की वाहवाही लूट ली

शिंदे ने पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने देश के लोगों और बहनों के साथ जघन्य अपराध किया और उनके सिंदूर को मिटाने की कोशिश की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। शिंदे ने कहा, भारतीय सेना ने 11 एयरबेस कैंपों को भी नष्ट किया और पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

उन्होंने कहा कि देश को अपनी सेना और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर गर्व है। ऐसे में पाकिस्तान को भारत के साथ किसी भी तरह के ‘खेल’ खेलने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए। शिंदे ने यह भी साफ किया कि किसी तस्वीर से मोदी को हटाने भर से उनकी लोकप्रियता या अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, “तस्वीर से प्रधानमंत्री मोदी को हटाने की ऐसी कोशिश उन्हें 140 करोड़ भारतीयों के दिलों से नहीं मिटा सकती। मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।”

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप