क्या आपने देखी हैं एकता कपूर की इस नागिन की लेटेस्ट तस्वीरें? ऑल ब्लैक ऑउटफिट में कहर ढाती आ रही है नज़र

By प्रिया मिश्रा | Aug 03, 2022

'नागिन 6' फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का ख़िताब जितने के बाद से लोगों की नजरों में छाई हुई हैं। तेजस्वी किसी न किसी वजह से हमेशा ही इंटरनेट पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। तेजस्वी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेक़रार रहते हैं। तेजस्वी भी अपने चाहनेवालों को निराश नहीं करती हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी की नागिन जैसी अदाएं देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: छुट्टियाँ मना रही शनाया कपूर ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, ऐसा कमेंट करने पर मजबूर हो गए पापा संजय कपूर

अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए तेजस्वी ने डेनिम जैकेट भी पहनी है। उन्होंने अपनी जैकेट को फ्रंट ओपन ही रखा है। वहीं उन्होंने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है। तेजस्वी ने इस आउटफिट में एक से बढ़कर कातिलाना पोज दिए हैं, जिसे देखकर फैंस मदहोश हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी की लाइन लगा दी है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली