राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी की बुजुर्ग दादी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

शिलांग में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी नामक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की बुजुर्ग दादी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि रामलली का दावा था कि राज निर्दोष है और उसे राजा रघुवंशी हत्याकांड में फंसाया गया है। राज का नाम सोनम के प्रेमी के तौर पर सामने आया था। सिंह ने कहा, हमें पता चला कि राज का इंदौर की सोनम रघुवंशी के साथ प्रेम संबंध था।

सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हुई थी, जिसकी उसने कथित तौर पर राज और अन्य लोगों की मदद से हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह पहले रामलली मीडिया के सामने आईं थी और अपने पोते को निर्दोष बताते हुए उसका बचाव किया था।

रामलली ने कहा था, राज का कभी किसी से संबंध नहीं रहा। सोनम ने अपने पति की हत्या करवा दी और राज को इसमें घसीट रही है। राजा रघुवंशी हत्याकांड पर जवाब देते हुए रामलली ने कहा था कि वे बहुत बड़े ताकतवर लोग हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं।

राज इंदौर के गोविंद नगर खर्चा क्षेत्र में रहने वाली सोनम के परिवार के फर्नीचर शीट कारखाने में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था। पिछली 11 मई को इंदौर में शादी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे। वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद गायब हो गए थे जहां से दो जून को राजा का शव मिला था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज