गोमांस ले जाने के संदेह में ट्रेन में बुजुर्ग की पिटाई, AIMIM सांसद बोले- मूकदर्शक नहीं बने रह सकते

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2024

महाराष्ट्र के नासिक जिले में गोमांस ले जाने के संदेह में एक ट्रेन में यात्रियों द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी विपक्ष ने तीखी आलोचना की है। धुले एक्सप्रेस पर इगतपुरी के पास हुई घटना का एक वीडियो एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने शेयर किया है। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को कहा कि कथित घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुई थी। ठाणे जीआरपी ने पांच से अधिक यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: BJP में अब शरद पवार लगाएंगे सेंध? फडणवीस के करीबी को लेकर क्यों तेज हुई चर्चा

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि खड़े होने और इन ताकतों का मुकाबला करने की जरूरत है क्योंकि ऐसी घटनाएं एक सामान्य प्रवृत्ति बन गई हैं। औरंगाबाद के सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम सिर्फ मूकदर्शक नहीं बने रह सकते। अब समय आ गया है कि हम सभी धर्मनिरपेक्ष भारतीयों को इन ताकतों को हराने के लिए एक साथ आना चाहिए। इन लोगों के बीच कितना जहर फैल गया है और वे किसी के साथ ऐसा करने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं शायद उनके दादा की उम्र के होंगे।  

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी