देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत, पहचान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात हुई इस दुर्घटना में मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनकटिया दूबे के पास शुक्रवार रात लगभग दस बजे एक अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राहगीरों ने इसकी सूचना बनकटा पुलिस को दी और पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, किन्तु पहचान नहीं हो सकी। बनकटा थाना प्रभारी गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शनिवार सुबह तक मृतक की पहचान न होने के कारण शव पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

EPF का New Rule: 25,000 रुपये तक की Salary पर PF अनिवार्य! करोड़ों लोगों पर होगा सीधा असर।

PAK vs AUS T20I Series: World Cup से पहले समीकरण साधने की जंग, Lahore में होगा असली इम्तिहान।

Benfica vs Real Madrid: गोलकीपर के गोल ने पलटी बाज़ी, मैड्रिड प्लेऑफ में

Kylian Mbappe ने चैंपियंस लीग में तोड़ा Ronaldo का रिकॉर्ड, हार में भी चमके