कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमित बुजुर्ग की मौत : स्वास्थ्य अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 84 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आई जिसमें उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग को 13 मई को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 मई को उनकी मृत्यु हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले 32 संक्रमित बेंगलुरु में पाए गए हैं। इससे पहले दिन में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने लोगों से संयमित रहने और अपनी दैनिक दिनचर्या जारी रखने की अपील की थी। उनकी यह टिप्पणी पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में कोविड मामलों में वृद्धि के बाद आई है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई