Uttarakhand । वोट डालने आए बुजुर्ग मतदाता ने EVM को जमीन पर पटका, पुलिस ने हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

हरिद्वार। उत्तराखंड में शुक्रवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता ने ईवीएम मशीन को जमीन पर पटक कर तोड़ डाला जिससे मतदानकर्मियों समेत कतार में खड़े अन्य मतदाता हतप्रभ रह गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना हरिद्वार शहर में स्थित ज्वालापुर इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बूथ नंबर 126 में हुई जहां रणधीर (70) नामक मतदाता ने ईवीएम मशीन को उठाकर नीचे पटक दिया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की तीन लोक सभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 66 प्रतिशत से अधिक मतदान

इससे मशीन टूट गई जिससे कतार में खड़े मतदाताओं के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हांलांकि, टूटी मशीन काम करती रही। ज्वालापुर के पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पराशर ने बताया कि मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि अभी मशीन काम कर रही है और मतदान अधिकारी ने भी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पराशर ने बताया कि क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल