बुजुर्ग महिलाओं को जल्द मिलेगी सरकारी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा, योगी को ऐलान

By अंकित सिंह | Aug 10, 2022

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार परिवहन निगम की बसों में 60 साल से अधिक आयु वाली बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की 150 नई बीएस6 डीजल बसों को ‘हरी झंडी’ दिखाने के लिए यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, हम राज्य परिवहन निगम की बसों में 60 साल से अधिक उम्र की बहनों और माताओं को मुफ्त यात्रा की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के लिए अपार संभावनाओं से परिपूर्ण होगा जी-20 सम्मेलन : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रक्षाबंधन के मद्देनजर महिलाओं को 10 अगस्त की मध्यरात्रि से 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक 48 घंटे तक मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा, यह सेवा बहनों और माताओं को रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सुरक्षित वातावरण में यात्रा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड -19 के दौरान परिवहन विभाग की बसों ने देश के विभिन्न हिस्सों से लौट रहे प्रवासी कामगारों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, 2019 के कुंभ मेले के बाद यात्रियों को मुफ्त में यात्रा की सुविधा दी गयी।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar के डकैत से असुर गुरु बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार

लखनऊ में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह ने दिया अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश

स्वतंत्रता संग्राम का श्रेय किसी एक व्यक्ति या पार्टी को नहीं: योगी आदित्यनाथ

Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका