Election 2024: गन्ना बेल्ट को बनाया जाएगा ऊर्जा बेल्ट, ऐलान कर PM Modi ने जीता दिसानों का दिल

By रितिका कमठान | Apr 01, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए ऐसा ऐलान किया है जिससे किसानों के चेहरे खिल गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि गन्ने की खेती अब सिर्फ चीनी और गुड़ तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। गन्ना का उपयोग अब ऊर्जा के लिए भी किया जा सकेगा।

बता दें कि 10 वर्ष पहले महज 40 करोड़ लीटर एथेनॉल का निर्माण किया जाता था। मगर आज के समय में 500 करोड़ लीटर एथेनॉल का निर्माण हो रहा है। एथेनॉल के निर्माण के लिए किसानों को 70,000 करोड़ रुपये मिले है। एक समय था जब किसानों की चीनी मिलें बंद हो रही थी। इन मिलों को बेहद कम दाम पर बेचा जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किसानों पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के किसानों को हजारों करोड़ रुपये की मदद मुहैया करवाई है। मेरठ के किसानों को किसान सम्मान निधि के जरिए 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि यूरिया की बोरी अन्य देशों में 3000 रुपये में मिलती है जबकि भारत में ये 90 प्रतिशत कम दाम में यानी महज 300 रुपये में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों के भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए भी योजना लाई गई है। 

भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए देश भर में दो लाख से अधिक गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। कम बिजली और अधिक रोशनी देने वाली एलईडी बल्ब भी किसानों को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने अपी की कि पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकेंगे। सरकार के प्रयासों की बदौलत अब किसानों को मुफ्त बिजली दी जा सकेगी। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरनगर, बागपत, कैराना, मेरठ और बिजनौर के प्रत्याशियों का नाम लेते हुए कहा कि मैं आपसे प्रार्थना करने आया हूं कि हमारे साथियों को 19 व 26 अप्रैल को चाहे जितनी गर्मी हो वोट डालकर विजयी बनाएं।

फर्जी लाभार्थियों को किया दूर

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए है। पहले ऐसी सरकार चलती थी, जिसमें जन्म नहीं लेने वाले लोगों के नाम पर भी पैरे भेजे जाते थे। ऐसे फर्जी नामों को मोदी सरकार ने हटाया है। इसके जरिए तीन लाख करोड़ रुपये बचाए गए है, जिनका लाभ फर्जी लोग ले सकते थे।

नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भारत

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष पहले लाल किले से मैंने कहा था कि यही समय है, सही समय है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है और तेजी से निवेश हो रहा है। हर सेक्टर में विकास हो रहा है। युवाओं के लिए कई नए अवसर निकल रहे है। नारी शक्ति नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रही है।  

प्रमुख खबरें

Bird Watching के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, सर्दियों में दिखेंगे रंग-बिरंगे पक्षी

महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान, महायुति को सभी सीटें जीतने का भरोसा

Asian Para Games: शैलेष कुमार की अगुवाई में ऊंची कूद में भारत ने जीते तीनों पदक

Love Horoscope For 22 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन