हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार का शोर थमा, 68 सीटों पर शनिवार को होंगे चुनाव, भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। शनिवार को 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आएंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में प्रियंका गांधी बोलीं- नौजवानों को देंगे 1 लाख रोजगार, पुरानी पेंशन योजना पर भी होगा फैसला

आज भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में कोई गलत सरकार सत्ता में आती है तो राज्य की प्रगति थम जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार को फिर से लाने का समय है। जब एक इंजन काम करना बंद करता है तो हिमाचल कमजोर पड़ जाता है। अगर अच्छे माली को नहीं चुना गया तो बगीचा बर्बाद हो जाएगा। वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रहती है, तो जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जायेगा। महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के अपने वादे को पर जोर दिया और कहा कि यह कोई ‘जुमला’ नहीं है जिसे पूरा नहीं किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर