चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से फिर मांगे वोट चोरी के सबूत, कहा- अभी भी समय है

By अंकित सिंह | Aug 11, 2025

चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास वोट चोरी के अपने आरोप को साबित करने के लिए औपचारिक घोषणा पत्र जमा करने या देश से माफ़ी मांगने के लिए अभी भी समय है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ उनके "वोट चोरी" के आरोपों की जाँच के लिए दस्तावेज़ जमा करने को कहा।

कर्नाटक के सीईओ ने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे अपने आरोप के आधार पर प्रासंगिक दस्तावेज़ उपलब्ध कराएँ ताकि कर्नाटक चुनाव अधिकारियों द्वारा विस्तृत जाँच की जा सके। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी राहुल गांधी को एक रिमाइंडर भेजकर शपथपूर्वक यह घोषणा करने को कहा है कि वोट चोरी हुई थी। 7 अगस्त को, राहुल गांधी ने आंतरिक विश्लेषण का हवाला देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस को कर्नाटक में 16 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन उसे केवल नौ सीटें ही मिलीं।

इसे भी पढ़ें: ममता की टकराव की राजनीति से कमजोर होगा कानून का शासन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सात अप्रत्याशित हार की जाँच की, और महादेवपुरा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, जहाँ उन्होंने 1,00,250 वोटों की वोट चोरी का आरोप लगाया। कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा में मतदान पर कांग्रेस के शोध को प्रस्तुत करते हुए, राहुल गांधी ने 1,00,250 वोटों की "वोट चोरी" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें पाँच अलग-अलग तरीकों से 1,00,250 वोट चोरी का पता चला। डुप्लिकेट मतदाता, फर्जी और अमान्य पते, और एक ही पते पर बड़ी संख्या में मतदाता, एक ऐसी इमारत में जहाँ 50-60 लोग रहते हैं। लेकिन जब हम वहाँ गए, तो वहाँ रहने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं था। उस घर में एक परिवार रहता था।

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक

कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान