चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के समय के बारे में सुझाव देने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षक जल्दी ही राज्य का दौरा करेंगे। तीनों पर्यवेक्षकों- नूर मोहम्मद, ए. एस. गिल और विनोद जुत्शी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा तथा आयुक्तों अशोक लवासा तथा सुशील चंद्रा से मुलाकात की।

चुनाव आयोग के एक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया है कि बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों से अनुरोध किया गया कि वे जल्द से जल्द राज्य का दौरा करें। जम्मू और कश्मीर विधानसभा भंग कर दी गई है। इसलिए चुनाव आयोग छह महीने की अवधि के भीतर नए चुनाव कराने के लिए बाध्य है। यह अवधि मई में समाप्त हो रही है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज