Dispute over Bihar voter list: चुनाव आयोग ने सभी दलों से 15 दिनों में आपत्ति दर्ज कराने को कहा

By एकता | Aug 17, 2025

बिहार में मतदाता सूची को लेकर उठे विवाद के बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि अगर उन्हें मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत तैयार किए गए मसौदे में कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो वे अगले 15 दिनों के भीतर चुनाव आयोग से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: 'वोट चोरी' के आरोपों पर Election Commission ने दिया जवाब, राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से नकारा

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस और राजद जैसे विपक्षी दल मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम हटाने का आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी दलों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका देने का भरोसा दिलाया है।

प्रमुख खबरें

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan