‘AAP’ के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत पर निर्वाचन आयोग ने प्रतिबंध लगाया : Atishi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे’ पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि यह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्रीय जांच एजेंसियों की छवि खराब करता है। ‘आप’ के इस दावे पर निर्वाचन आयोग ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह संभवत: पहली बार है कि निर्वाचन आयोग ने किसी पार्टी के प्रचार गीत पर प्रतिबंध लगाया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता ऐसी सरकार चाहती हैं जो आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाए : J P Nadda

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा तानाशाही करे तो ठीक लेकिन अगर कोई इसके बारे में बात करे तो वह गलत। इससे पता चलता है कि लोकतंत्र खतरे में है। मैं निर्वाचन आयोग से भाजपा द्वारा किए गए (चुनाव संहिता के) उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करने और विपक्षी दलों के प्रचार अभियानों पर रोक नहीं लगाने का आग्रह करती हूं।’’ ‘आप’ के दो मिनट से अधिक के इस प्रचार गीत को पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने लिखा और गाया है। यह गीत बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल