निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘वोट चोरी’’ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘‘मिलीभगत’’ का आरोप लगाया। बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

वास्तव में, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआती प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची को वोट की ‘डकैती’ कहा जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग राज्य में भाजपा नेताओं को दो मतदाता पहचान पत्र हासिल करने में मदद कर रहा है।’’

राजद नेता ने मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला देवी पर दोहरे मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावित उम्मीदवार मुजफ्फरपुर की महापौर, मसौदा मतदाता सूची के अनुसार एक विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथ से संबंधित दो मतदाता पहचान पत्र रखती हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके परिवार के दो सदस्यों के पास भी एक ही विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथ के दो मतदाता पहचान पत्र हैं।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित