Election Commission ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को SIR के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने डीजीपी को एसआईआर के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य होंगे कि कानून-व्यवस्था की कोई समस्या न हो और सभी गतिविधियां सुचारू रूप से पूरी हों।

इस बीच, एक प्रमुख समूह ‘बांग्ला पोक्खो’ ने बुधवार को कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। समूह ने आरोप लगाया कि वैध बंगाली मतदाताओं को बड़े पैमाने पर परेशान किया जा रहा है और मतदाता सूची में हेरफेर करने का प्रयास किया जा रहा है। बंगालियों के अधिकारों पर केंद्रित इस संगठन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी