SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में निर्वाचन सदन में बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR), नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े सवालों पर एक प्रेस नोट जारी किया। तीनों आयुक्तों की तस्वीर के साथ जारी यह नोट, 'द इंडियन एक्सप्रेस' की 23 सितंबर की उस रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें कहा गया था कि संधू और जोशी ने SIR से जुड़े कई फैसलों और आदेशों पर आपत्ति जताई थी। इस वजह से चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर बड़े पैमाने पर राजनीतिक और कानूनी विवाद भी खड़ा हो गया था। इस नोट में उन पत्रों का भी ज़िक्र किया गया जो दोनों आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को भेजे थे। SIR प्रोसेस के तहत, EC ने फ़ॉर्म 6 से जुड़े सवालों को साफ़ किया, जिसका इस्तेमाल नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए किया जाता है। SIR एक्सरसाइज़ के दौरान फ़ॉर्म के साथ लगे एक डिक्लेरेशन को लेकर चिंताएँ जताई गई थीं, जिसमें संभावित वोटरों से अपने माता-पिता के नाम के ज़रिए पिछले SIR से अपना लिंक साबित करने के लिए कहा गया था।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी