By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022
नयी दिल्ली| निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी को कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के लिए शनिवार को नोटिस जारी किया और एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा।
आयोग ने कथित बयान की ‘ट्रांस्क्रिप्ट’ भी मुहैया कराई है। आयोग ने इसका संज्ञान लिया है कि सिंह के विरुद्ध इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।