निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ के बारे में कर्नाटक सरकार की सीआईडी ​​को जानकारी नहीं दे रहा: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह राज्य में कथित ‘वोट चोरी’ के संबंध में कर्नाटक सरकार की सीआईडी ​​द्वारा मांगी गई जानकारी को उपलब्ध नहीं करा रहा है।

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) हैं और वह पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सीईसी पर इससे बड़ा कोई अभियोग नहीं हो सकता। पुलिस जानकारी मांग रही है, और वह जानकारी नहीं दे रहे हैं। यह मेरा बयान नहीं है। यह एक तथ्य है। यह स्पष्ट रूप से मौजूद है।’’

राहुल ने कहा कि कांग्रेस कथित ‘वोट चोरी’ के सबूत ऐसे तरीके से दिखाएगी कि किसी को भी इस बात पर कोई शक नहीं रह जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा किया और चुनाव जीता।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने अपने दो संवाददाता सम्मेलन में कहा है, हम एक ‘हाइड्रोजन बम’ का खुलासा करने जा रहे हैं, जो वास्तविकता की मौजूदा स्थिति को पूरी तरह से तहस-नहस कर देगा। हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बिना सबूत के कुछ नहीं कह रहे हैं। मैं अपना काम करूंगा और उसे पूरा करूंगा।’’ राहुल ने शुक्रवार को भी ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराया था और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए उसे ऐसा ‘‘चुनावी चौकीदार’ बताया था जो ‘जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को संरक्षण देता रहा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच