उपचुनाव: असम के मंत्री को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

नयी दिल्ली|  निर्वाचन आयोग ने बुधवार को असम के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक सिंघल को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी की।

इसे भी पढ़ें: असम विस उपचुनाव : आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस

नोटिस में यह भी कहा गया कि सिंघल ने जनसभा के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति नहीं ली थी। भाजपा नेता को बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब देना है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सिंघल ने कहा, “तालियां काफी नहीं हैं। आपको वोट देना होगा। एक हाथ से दीजिये और एक हाथ से लीजिये। पहले आप दीजिये और फिर मैं आपको बदले में फायदा दूंगा।

अगर कल को कांग्रेस, बीपीएफ और एआईयूडीएफ आकर कुछ और कहेंगे और वोट मांगेंगे तो तटबंध पर काम शुरू नहीं होगा।” आयोग ने भाजपा के नेता के विरुद्ध शिकायत पर कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र नदी के जरिये माल की आवाजाही तेज करने की योजना पर काम जारी: सोनोवाल

प्रमुख खबरें

17 साल पुरानी कानूनी जंग का हुआ अंत, SC ने Article 142 के तहत Omar Abdullah और Payal के Divorce को दी मंजूरी

Vishwakhabram: चीन के बाद सीधे Bhutan पहुँचे विदेश सचिव Vikram Misri, India की Himalayan रणनीति में बड़ा बदलाव!

लड़की के घर के बाहर इंतजार करो... वायरल बयान पर घिरे Allu Arjun, सोशल मीडिया पर मचा विवाद

Parliament में हंगामा जारी, सरकार का आरोप- विपक्ष काम में बाधा डाल रहा है