पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मध्य फरवरी तक आम चुनाव कराने का दिया आश्वासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2023

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने चुनाव के बारे में आशंकाएं दूर करने का प्रयास करते हुए राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया है कि जनवरी के अंत तक या मध्य फरवरी में आम चुनाव कराये जायेंगे। डॉन अखबार ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने आवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेताओं को यह आश्वासन दिया। बुधवार को एएनपी के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुल्तान राजा के साथ बैठक की। उस दौरान आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। एएनपी के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उसके महासचिव इफ्तिकार हुसैन ने की और पार्टी के प्रवक्ता जाहिद खान एवं पार्टी नेता खुशदिल खान और अब्दुल रहीम वजीर उसके अन्य सदस्य थे।

चुनाव के रोडमैप पर चर्चा के लिए आयोग और एएनपी प्रतिनिधियों के बीच बैठक के दौरान एएनपी ने अनुरोध किया कि यदि 90 दिनों के अंदर चुनाव कराया जाना व्यावहारिक नहीं है तो कम से कम उन्हें चुनाव की तारीख और कार्यक्रम की सूचना दे दी जाए। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने भी आगामी चुनाव के बारे में अनिश्चितता दूर करने के लिए एक दिन पहले ऐसी ही मांग की थी। ईसीपी से भेंट के बाद हुसैन ने कहा कि आयोग ने मध्य फरवरी में चुनाव कराने के लिए उसके तैयार रहने के बारे में बताया और निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

प्रमुख खबरें

गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार